नोएडा

यूपी के अमरोहा जिले में पौधारोपण के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला, सीएम योगी के पास पहुंची शिकायत

भाजपा जिला महामंत्री शरद गर्ग का आरोप है कि वन विभाग अमरोहा जनपद के अधिकारियों ने पौधारोपण के नाम पर आई धनराशि का बंदरबांट करते हुए पौधे नहीं लगाए।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 2:51 PM IST
Feature image

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जनपद में वन विभाग के अधिकारियों के पौधारोपण के मामले में करोड़ों रुपये की हेरा फेरी का मामला सामने आया है। विभाग के कर्मचारी के बेटे और रिश्तेदारों के खातों में रकम डाल कर हेराफेरी करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री से इस बात की शिकायत करने पर विभाग में हड़कंप मचा गया है।

आपको बता दें कि अगस्त महीने में सरकार ने बड़ी तादात में पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया था। जिसके तहत पौधारोपण करने वाले लोगों को सरकार धनराशि भी दे रही थी। अब इस योजना में वन विभाग पर बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा है। भाजपा जिला महामंत्री शरद गर्ग का आरोप है कि वन विभाग अमरोहा जनपद के अधिकारियों ने पौधारोपण के नाम पर आई धनराशि का बंदरबांट करते हुए पौधे नहीं लगाए। साथ ही पौधारोपण के नाम पर मिली धनराशि को अपने रिश्तेदारों के खाते में जमा करा दिया।

इस घोटाले की लिखित शिकायत जब भाजपा के जिला महामंत्री शरद गर्ग ने वन मंत्री दारा सिंह चौहान से की तो वन महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की जांच करने के लिए मुरादाबाद से कंजर्वेटर आरपी वर्मा पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता शरद गर्ग सहित अमरोहा जनपद के डीएफओ रमेश चन्द्र से जानकारी जुटाई जिसकी रिपोर्ट वो जांच करके जल्द ही वन मंत्री को सौपेंगे। इस मामले पर आरोपी वनाधिकारी ने कहा कि उन्होंने प्रक्रिया के तहत काम करने की बात कही। साथ ही रिश्तेदारों के खातों में रकम डालने पर कहा कि हमारे अधिकारी जांच कर रहे है जांच में सब साफ हो जाएगा

Published on: