नोएडा

भाजपा संगठन में हुए बड़े बदलाव ये लोग हुए शामिल, इन नेताआें का घटा पद

पश्चिम क्षेत्र की कार्यसमिति घोषित इन लोगों को मिला प्रभार

2 min read
Jul 02, 2018
भाजपा संगठन में हुए बड़े बदलाव ये लोग हुए शामिल, इन नेताआें का घटा पद

नोएडा।2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।जानकारों की माने तो इसी लिए भाजपा संगठन में बड़े बदलाव हुए है।यह बदलाव पश्चिम यूपी क्षेत्रों में हुए है।जहां कार्यसमिति घोषित कर उसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, नौ मंत्री व सात सदस्य बनाए गए है।इसके अलावा भी कर्इ नये लोगों को भाजपा में शामिल किया गया है।कुछ नेताआें को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गर्इ है।इतना ही नहीं पार्टी में कुछ नेताआें को डिमोशन भी किया गया है।

कार्यसमिति घोषित इन लोगों को मिला ये प्रभार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की कार्यसमिति का अनुमोदन कर दिया है।इसमें गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य जिलों से भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी की टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, नौ मंत्री व सात सदस्य बनाए गए हैं। इसमें कार्यसमिति में संजीव सिक्का, रविंद्र भड़ाना,काशीराम दिवाकर, प्रमेंद्र विश्वकर्मा,डी के शर्मा,सतेंद्र सिसोदिया, हरवीर मलिक व विमल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।जबकि अशोका मोंगा, मुंशीराम गौतम समेत मोहित बेनवाली को महामंत्री बनाया गया है। इतना ही नहीं मंत्री पद पर अमित वाल्मीकि, अजय शर्मा, पवन गोयल, रचना पाल, मयंक गोयल, विनोद त्यागी, देवराज चौधरी, हरीश ठाकुर व प्रमोद सैनी ‘अट्टा’ को मौका दिया गया है। विजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मनोज गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, गजेंद्र शर्मा मीडिया प्रभारी व महेश कुमार क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं।

गाजियाबाद में इन नेताआें का घटा कद

उधर भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति में गाजियाबाद जिले से सात लोगों को जगह मिली है। कई पदाधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं तो कई के डिमोशन भी हो गए।इनमें लोनी से डॉ. प्रमेंद्र विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।इससे पहले डॉ प्रमेंद्र भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य थे और नोएडा के प्रभारी हैं।वह तीन साल तक भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।कमेटी में अशोक मोंगा को महामंत्री पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।वह पहले भी इस पद पर क्षेत्रीय टीम में थे।काफी समय से खाली चल रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और पवन गोयल को क्षेत्रीय टीम में अहम दायित्व मिला है।दोनों को मंत्री बनाया गया है।अजय शर्मा को विवाद के चलते महानगर अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।मयंक गोयल पिछली कमेटी में भी मंत्री थे और नई टीम में भी हैं।क्षेत्रीय मंत्री संजय कश्यप को नई टीम में जगह नहीं मिल सकी है।वहीं गाजियाबाद के अनिल खेड़ा की क्षेत्रीय मंत्री पद से छुट्टी कर कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Published on:
02 Jul 2018 12:29 pm
Also Read
View All