2019 लोकसभा चुनावों के लिए यूपी में महागठबंधन में सपा, बसपा, कांग्रेस आैर आरएलडी सीटों का दावा 2014 के चुनावों के आधार पर कर रही है।उस दौरान लोकसभा सीट पर जीतने वाले आैर दूसरे नंबर पर रहने को लेकर पार्टी अपने अपने टिकट की दावेदारी कर रही है। एेसे में सपा आैर बसपा ने 80 में से 70 सीटों पर अपना दावा मजबूत कर दिया है।वहीं सूत्रों की माने तो यूपी में आरएलडी आैर कांग्रेस का दबदबा न हाेने के चलते दो सीटें कांग्रेस आैर तीन सीटों पर आरएलडी को दी जा सकती है।