नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इस जिले की दो महिला नेताआें को यूपी में दी बड़ी जिम्मेदारी

जिले से इन दो महिला नेताआें को बनाया गया प्रदेश मंत्री आैर सदस्य

2 min read
Jul 03, 2018
भाजपा संगठन में हुए बड़े बदलाव ये लोग हुए शामिल, इन नेताआें का घटा पद

नोएडा।लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी हालत में जीत पाने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति की तैयारी शुरू कर दी है।यहीं वजह है कि पश्चिम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने कुछ नेताआें का पद बढ़ाते हुए उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी है।इसी कड़ी में बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर से दो महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।इनमें से एक को नोएडा आैर दूसरी महिला नेता को ग्रेटर नोएडा से चुना गया है।

जिले की इस महिला को सौंपा गया प्रदेश मंत्री का पद

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सोमवार को कार्यकारिणी घोषित की। इसमें उन्होंने नोएडा की पद्मा दीक्षित को प्रदेश मंत्री बनाया। वहीं प्रदेश महिला मोर्चा की 51 सदस्य कार्यकारिणी में 11 सदस्य पश्चिमी यूपी से लिए गए हैं। इनमें पांच सदस्यों को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में जगह दी गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा के अर्पणा सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।इतना ही नहीं मेरठ की अंजू वारियार को भी पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

बचपन से ही संघ से जुड़ी है पद्मा दीक्षित

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पद्मा दीक्षित ने बताया कि वह 2004 में बीजेपी से जुड़ी थी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही संघ से जुड़ी हुर्इ है।वह वाराणसी की हैं। लेकिन इस समय पद्मा नोएडा में रहती है।इतना नहीं वह यूपी के गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रभारी भी है।उन्होंने कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती है।

Published on:
03 Jul 2018 03:21 pm
Also Read
View All