पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन के निर्देशन में विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल का संयुक्त सौ कार्य दिवसीय विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। मेरठ क्षेत्र के अन्तर्गत विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों द्वारा घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक श्रेणी के संयोजनों की चेकिंग के अन्तर्गत कुल 12843 छापे डाले गए, जिनमें से 1680 प्रकरणों में सीधे विद्युत चोरी पकड़ी गयी। 940 अनियमितता के मामले पकड़े गए। जिसके विरूद्ध 2463 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके सापेक्ष 220.97 लाख का राजस्व निर्धारण किया गया। 76.38 लाख की वसूली की गर्इ।