नोएडा

VIDEO: अलीगढ़ में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद सड़क पर उतरे लोग, बोले- आरोपियों को दो फांसी

-देश भर में लोग प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं -लोगों ने बड़ी संख्या में मासूम को न्याय दिलाने के लिए एक कैंडल मार्च निकाला -कैंडल मार्च नोएडा के सदरपुर के अम्रपाली सैफायर शुरू होकर सेक्टर 44 स्टेलर ग्रीन पार्क पर समाप्त हुआ

2 min read
Jun 09, 2019
अलीगढ़ में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद सड़क पर उतरे लोग, बोले- आरोपियों को दो फांसी

नोएडा। अलीगढ़ के टप्पल इलाके में ढाई वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश के जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इसको लेकर देश भर में लोग प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा के लोगों ने बड़ी संख्या में मासूम को न्याय दिलाने के लिए एक कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। यह कैंडल मार्च नोएडा के सदरपुर के अम्रपाली सैफायर शुरू होकर सेक्टर 44 स्टेलर ग्रीन पार्क पर समाप्त हुआ।

ढाई साल की मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए नोएडा की सड़कों पर क्या बच्चे…क्या महिलाए...क्या बूढ़े और क्या जवान, सभी एक साथ निकल पड़े। उनके हाथों में जलती हुई कैंडल और कार्ड जिसमें मासूम की तस्वीर और मुंह में नारे थे। सबकी एक ही मांग है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को बक्शा ना जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

कैंडल मार्च में शामिल महिलाओ का कहना था कि जब 1 साल और डेढ़ साल की बच्ची के साथ इस प्रकार का दुष्कर्म होता है तो केंद्र में बैठी सरकार से समस्त मांएं पूछ रही हैं कि मेरी बेटी सुरक्षित कब तक है। अगर सजा है तो गुनहगार भी हैं और गुनाहगार भी है तो सजा है भी है। फिर उन्हें सजा कब मिलेगी। हम चाहते हैं कि आगे से गुनाहगारों को ऐसी सजा मिले कि वह ऐसे कुकृत्य ना कर पाए।

Updated on:
09 Jun 2019 02:30 pm
Published on:
09 Jun 2019 01:58 pm
Also Read
View All