नोएडा

दीवार तोड़कर चौकी में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दिखा खौफनाक मंजर, जुट गई लोगों की भीड़

Highlights: -सेक्टर-45 चौकी की घटना -चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार -हादसे मेंं कोई हताहत नहीं

less than 1 minute read
Jun 09, 2020
screenshot_from_2020-06-09_09-50-27.jpg

नोएडा। सेक्टर-45 में रात के समय उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार चौकी के अंदर घुस गई। कार की रफ्तार इतनी थी कि वह चौकी के बोर्ड और बाउंड्री वॉल को तोड़कर अंदर जा घुसी। गनीमत ये रही कि तेज़ रफ़्तार गाड़ी चौकी के बाहरी ओहदे से टकराकर रुक गयी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल पुलिस ने गाड़ी के चालक हो हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा रेस व आपस में होड़ के चक्कर में हुआ है। दरअसल थाना 39 क्षेत्र के सदरपुर सेक्टर-45 की चौकी में तेज रफ्तार स्कार्पियो कर अनियंत्रित होकर घुस गई। गनीमत रही की उस सभी पुलिसकर्मी राउंड पर थे। इसी वजह से इस कार हादसे में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। लेकिन चौकी को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने तुरंत कार सवार ड्राइवर लवेश यादव को हिरासत में लिया है, जो कि सदरपुर का ही रहने वाला है।

एसीपी अरुण कुमार ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जिससे पता चले कि कहीं वो नशे में तो नहीं था। गाड़ी की स्पीड बहुत तेज़ थी, उसी कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर चौकी में जा घुसी। बताया कि रहा है कि गाड़ियों की रेस व होड़ की वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल कार चालक को हिरासत में ले लिया है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मेडिकल कराकर उसके जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
09 Jun 2020 12:15 pm
Published on:
09 Jun 2020 12:07 pm