नोएडा

अजब गजब: लग्जरी कार से आए बदमाश रुपये नहीं इन सब्जियों को लूटकर हुए फरार

पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 3:39 PM IST
noida

नोएडा।आप ने अब तक बदमाशों को रुपया आैर गहने लूटते सुना आैर देखा होगा, लेकिन शायद ही लग्जरी कार सवार बदमाशों को सब्जी लूटने की वारदात के विषय में सुना हो। लेकिन नोएडा के हार्इटेक शहर में एेसा ही एक मामला सामने आया है। जहां फेज टू की फूल मंडी में कार से आए बदमाश सब्जी लूटकर फरार हो गये। सब्जी वालों के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें घायल कर दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

देर रात वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार फेज टू स्थित फूल मंडी में पप्पू सिंह एक आढ़ती की दुकान एक पर काम करता है। वह रात को दुकान पर ही रहता है। रोज की तरह गुरुवार को भी पप्पू सिंह दुकान पर सो रहा था। इसी दौरान तड़के मंडी में लग्जारी सवार युवक पहुंचे। वह यहां मंडी में रखी शिमला मिर्च आैर करेले की कैरट उठाकर कार में रखने लगे। कैरेट को उठाकर गाड़ी में रखने की आवाज सुनकर पप्पू की नींद टूट गर्इ। उसने तुरंत शोर मचाते हुए दूसरे दुकानदारों को भी जगा दिया।

शोर मचाने पर दुकानदारों के घेरने पर घायल कर फरार हुए आरोपी

वहीं दुकानदार के कर्मचारी पप्पू की आवाज सुनकर एकत्र हुए दुकानदारों ने कार सवार युवकों को घेर लिया। आरोप है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने डंडे दुकानदारों पर हमला कर दिया। इस से डरकर बाकी लोग पीछे हट गए। इसके बाद बदमाश सब्जी अौर दुकानदार पप्पू से रुपये लूटकर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोवताली फेज टू पुलिस को दी है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

Published on: