
हापुड़।हापुड़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी द्घारा बुरी आदत छोड़ने के लिए टोकने पर पति ने उसके साथ एेसी वारदात को अंजाम दिया। जिसका पता लगने पर पड़ोसी भी जानकर सहम गये। वहीं छोटी बच्ची को रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे, तो महिला के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें-बर्थ-डे पार्टी में आए दोस्त ने किया एेसा काम कि महिला की निकल गर्इ चीख
इसलिए दिया एेसी वारदात को अंजाम
हापुड़ के थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के रमपूरा में दीपक अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी दो साल पहले ही लक्ष्मी से शादी हुर्इ थी। दोनों की कुछ महीने पहले ही शादी हुर्इ थी। वहीं बताया जा रहा है कि दीपक शराब पीने का आदी है। पति की इस हरकत का पत्नी लगातार विरोध करती थी। शुक्रवार रात को भी दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा। इसको लेकर उसकी पत्नी लक्ष्मी ने टोक दिया। इसी पर दोनों में मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद दीपक ने तड़के इस वारदात को अंजाम दिया।
पत्नी के साथ यह काम कर फरार हो गया पति
नशेड़ी पति को पत्नी का टोका इतना बुरा लगा कि उसने पत्नी लक्ष्मी की शनिवार सुबह आरी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारा पति दीपक मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मोहल्ले वालों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की घटना, सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस हत्यारे पति दीपक की की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है दो वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई थी। और मृतका की एक दस माह बेटी भी है।
Published on:
31 Mar 2018, 2:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.