2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्तिम संस्कार करने से मना करने पर पुलिस प्रशासन में मचा हड़कम्प, एक महिला को लिया हिरासत में

दोपहर बाद पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीशकुमार शर्मा, वृत्ताधिकारी किशोरी लाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृत्यु को संदिग्ध मान पुलिस शव को अलीगढ़ ले आई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 May 2017, 10:43 AM IST

tonk

अलीगढ़. थाना क्षेत्र के देवली गांव में बुधवार सुबह वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियोंं में मृत्यु हो गई।

अलीगढ़. थाना क्षेत्र के देवली गांव में बुधवार सुबह वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियोंं में मृत्यु हो गई। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताकर अन्तिम संस्कार करने से मना करने पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने हालात को देखते हुए उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

दोपहर बाद पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीशकुमार शर्मा, वृत्ताधिकारी किशोरी लाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृत्यु को संदिग्ध मान पुलिस शव को अलीगढ़ ले आई। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान करीब दस घंटे तक शव मकान में ही पड़ा रहा।

पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक देवली गांव निवासी रामस्वरूप खंगार (63) है। वह परिवार से अलग एक मकान में रहता था तथा पड़ोसी के यहां खाना आदि खाया करता था।

सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में लगे ट्यूबवैल पर नहाने के बाद घर पहुंचा तथा कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के गले पर रस्सी के निशान व अन्य साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदल महिला को हिरासत में लिया।