नोएडा

CBSE Result 2018: सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप-3 में उत्तर प्रदेश की 4 बेटियां

नोएडा के स्टेप बाई स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। मेघना को 500 में 499 अंक मिले हैं

2 min read
May 26, 2018
CBSE 12 result -2018: उत्तर प्रदेश का दबदबा, टॉप तीन में 6 UP के हैं टॉपर

नोएडा। सीबीएसई बोर्ड (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने कक्षा 12वीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए। इस बार 12वीें की परीक्षा में कुल 83.01 फीसद बच्चे पास हुए हैं। इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा। इस बार पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत लगभग 88.31 है। इस बार नोएडा के स्टेप बाई स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। मेघना को 500 में 499 अंक मिले हैं।इसके अलावा मुरादाबा में सेंट मेरी स्कूल की छात्रा तान्या घई ने जिला टॉप करते हुए 97.6% अंक प्राप्त किए। वहीं नम्बर दो पर पीएमएस स्कूल की श्रेया अग्रवाल ने 97.2% अंक प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें

CBSE 12th Result : गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने किया टॉप, नंबर तीन तक लड़कियों का कब्जा

अनन्या को भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान, इकॉनोमिक्स में 100 में 100 जबकि अंग्रेजी में 100 में से 99 अंक मिले। वहीं, गाजियाबाद की ही अनुष्का चंद्रा 498 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। जबकि नोएडा की ही सुप्रिया कौशिक 497 अंक (कैंब्रिज पब्लिक स्कूल), मेरठ की अनन्या सिंह (मेरठ पब्लिक स्कूल) 497 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। इन लड़कियों ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनके साथ ही गाजियाबाद के नकुल गुप्ता 497 अंक (दिल्ली पब्लिक स्कूल), क्षितिज आनंद 497 अंक (एसएजे पब्लिक स्कूल) भी तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा जयपुर की चाहत बोधराज, लुधियाना की आस्था बंबा और हरिद्वार की तनुजा कापड़ी ने भी 497 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

टॉपर मेघना श्रीवास्तव को विषयवार मिले अंक
कुल अंक-499
भूगोल-100
इतिहास-100
मनोविज्ञान-100
इकॉनोमिक्स-100
अंग्रेजी-99

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देखने के बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र cbse.examresults.net, results.nic.in, cbseresults.nic.in, results.gov.in पर लॉगइन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस वर्ष कुल 28 लाख विद्यार्थियों ने CBSE Class 10 और Class 12 की परीक्षा दी थी। 10वीं की परीक्षा में 16,38,428 और 12वीं की परीक्षा में 11,86,306 छात्र-छात्रों ने पंजीकरण कराया था। देश भर में स्थित 4,138 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा 13 अप्रैल को खत्म होनी थी। हालांकि देश के कई हिस्सों में पेपर लीक होने की खबरों के चलते एक पेपर को रद्द करना पड़ा था। 25 अप्रैल को इकनॉमिक्स का पेपर फिर से कराया गया था। पिछले साल सीबीएसई 12वीं के नतीजे 28 मई और 10वीं के नतीजे 3 जून को घोषित किए गए थे। इस बार 10वीं का रिजल्ट 29 या 30 मई को आने की संभावना है।

ऐसे देखें अपना रिजल्‍ट-

1- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

2- Central Board of Secondary Education CBSE Class 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।

3- इसके बाद अपने एडमिट कार्ड की जानकारी एंटर करें।

4- CBSE Result 2018 डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CBSE 12th Result 2018: ऑल ओवर टॉप 3 List में 7 Girls, यहां देखें टॉपर Meghna की मार्कशीट
Published on:
26 May 2018 03:44 pm
Also Read
View All