1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Result : गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने किया टॉप, नंबर तीन तक लड़कियों का कब्जा

सीबीएसई ने शुक्रवार को ही ये ऐलान कर दिया था कि 12वीं के नतीजे 26 मई को घोषित किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 26 May 2018, 4:28 PM IST

CBSE Result

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मार ली है। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने इस साल टॉप किया है और इतना ही नहीं टॉप 3 में सभी लड़कियां ही हैं। मेघना 499 अंक हासिल कर पहले पायदान पर जगह बनाई है तो वहीं दूसरे नंबर की छात्रा अनुष्का चंद्रा को 498 नंबर हासिल हुए हैं। इसके अलावा इस बार का रिजल्ट 83.01 फीसद रहा है, जो पिछले साल के 82.02 फीसदी से लगभग 1 फीसद ज्यादा हैं।

दिल्ली-एनसीआर की लड़कियों ने मारी बाजी

तीसरे स्थान पर लुधियाना की आस्था बांबा, जयपुर की चाहत भारद्वाज, हरिद्वार की तनुजा कापरी, नोएडा की सुप्रिया कौशिक, गाजियाबाद के नकुल गुप्ता और क्षितिज आनंद के साथ मेरठ की अनन्या सिंह हैं। इन सभी 6 बच्चों को 497 अंक मिले हैं। टॉपर की लिस्ट में इस बार नोएडा और गाजियाबाद का दबदबा दिख रहा है। टॉप थ्री में 9 छात्रों में से 5 छात्र नोएडा और गाजियाबाद के हैं।

वहीं क्षेत्रवार नतीजों पर नजर डालें तो सबसे अधिक त्रिवेंद्रपुरम रीजन में 97.32 फीसद पास हुए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर चेन्नई रहा जहां 93.87 फीसद पास हुए हैं। इनके अलावा तीसरे पर दिल्ली रीजन रहा जहां पर 89.00 फीसद पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम में इस बार फिर मारी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार लड़कियों का पास फीसद 88.31 है वहीं लड़को का पास फीसद 78.99 फीसद रहा है।

रिजल्ट घोषित करने की जानकारी एक दिन पहले ही सीबीएसई की तरफ से जारी कर दी गई थी। पिछले साल भी 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में ही जारी किया गया था।

सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं नतीजे

परीक्षा देने वाले छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। हालांकि इससे पहले ये कहा जा रहा था कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट अगले हफ्ते घोषित किया जाएगा, लेकिन सभी अटकलों को खारिज करते हुए शुक्रवार को ही सीबीएसई की तरफ से ये जानकारी दी गई कि 12वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया जाएगा।

10वीं का रिजल्ट अगले 2 दिन में!

12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट की बारी है। 10वीं क्लास का रिजल्ट अगले 2 दिनों में आने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 28 या फिर 29 मई को घोषित किया जा सकता है।

यहां देख सकेंगे छात्र रिजल्ट

छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकेंगे। cbse.examresults.net, cbseresults.nic.in और results.gov.in पर छात्र रिजल्ट देख सकेंगे। 12वीं की परीक्षाएं इस बार 5 मार्च से 13 अप्रैल तक चलीं थीं।

पिछले साल भी मई के आखिरी हफ्ते में आया था 12वीं का रिजल्ट

12वीं के बाद 10वीं के छात्रों को नतीजों का इंतजार रहेगा। बताया जा रहा है कि 10वीं का भी रिजल्ट इसी महीने के आखिर में आ सकता है। आपको बता दें कि पिछले साल भी 12वीं का रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में ही घोषित किया गया था। इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 28 लाख छात्र बैठे थे। 12वीं की परीक्षा में ही 16,38,420 छात्र बैठे थे।

कैसे चेक करें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट @ cbse.nic.inपर लॉगिन करें।
होमपेज पर 12th Results 2018 लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जाएगा
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें