नोएडा

21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप

21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप
2 min read
Jul 27, 2018
chandra grahan
21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप

नोएडा. आज पड़ने वाला चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबा चद्रग्रहण है, जो कि 117 साल बाद लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण आज रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शनिवार सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक पड़ेगा। करीब 4 घंटे तक लगने वाला यह चंद्रग्रहण बेहद खास है। इस चंद्रग्रहण पर लोग सुपर ब्लड मून को सीधे अपनी आंखों से भी देख सकते हैं। ज्योतिष के अनुमान इस चंद्रग्रहण का लोगों पर बेहद बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से चंद्रग्रहण के बुरे प्रभाव से खुद को बचाया जा सकता है।

पंडित चंद्रशेखर कहते हैं कि पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण का संयोग इस बार कुछ लोगों पर बेहद बुरा प्रभाव डाल सकता है, जो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। इन मुसीबतों से बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप कर आप चंद्रग्रहण के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

– ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम: ॐ सों सोमाय नम: चंद्रग्रहण के दौरान इस इस मंत्र का जाप करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इस मंत्र का जाप काफी उत्तम माना जाता है।
– चंद्रग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण करना बेहद शुभ होता है। गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से सारी बाधाएं दूर होती हैं।
– चंद्रग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा या हनुमान मंत्र का जाप जरूर करें। इससे सभी कष्ट दूर होते हैं।
– ‘ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ चंद्रग्रहण के दौरान दुर्गा सप्तशती कवच मंत्र का पाठ भी उत्तम माना गया है। ज्योतिष का मानना है कि यह पाठ सभी दुखों को हरने में सहायक सिद्ध होता है।

ये उपाय भी हैं बेहद लाभकारी

इन मंत्रों के अलावा चंद्रग्रहण के समय किसी भी भगवान की मूर्ति को छूना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से बड़ा आपत्ति आ सकती हैं। इसलिए इस वक्त भगवान की मूर्तियों से दूरी बनाए रखें। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि चंद्रग्रहण के दौरान दान देना बहुत शुभ होता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चंद्रग्रहण के दौरान बुजुर्ग, बच्चे और रोगी केवल डेढ़ प्रहर पूर्व तक कुछ खा सकते हैं। इसके अलावा चंद्र ग्रहण लगने से थोड़ी देर पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुसली का पत्ते जरूर डालें।

Published on:
27 Jul 2018 09:18 am