मेरठ। 117 साल बाद विश्व का सबसे लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण भारत में पड़ रहा है। इससे पहले वर्ष 3 मई 1901 में इस तरह का चंद्र ग्रहण पड़ा था। जिसकी अवधि 3 घंटा 27 मिनट की थी। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी ने बताया कि वह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। 1901 का चंद्र ग्रहण सिर्फ विदेशों में दिखाई दिया था। विश्व के सबसे लंबी अवधि में पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, आस्टेलिया, इंडोनेशिया,चीन, जापान, रूस, मंगोलिया, पाकिस्तान, ईरान, ईराक, फिजी, केन्या आदि देशों में देखा जा सकेगा।