नोएडा

…तो नोएडा में नहीं बन पाएगा डंपिंग ग्राउंड, लोगों को मिला सीएम का समर्थन

प्राधिकरण के अड़ियल रवैये से बेनतीजा खत्म हुई डंपिंग ग्राउंड को लेकर बैठक
2 min read
Jun 20, 2018
noida
...तो नोएडा में नहीं बन पाएगा डंपिंग ग्राउंड, लोगों को मिला सीएम का समर्थन

नोएडा। डंपिंग ग्राउंड को लेकर के विरोध और हो रही राजनीति के बीच उस वक्त नया मोड़ आ गया जब सीएम योगी ने भी नोएड अथॉरिटी को हिदायत दी और कहा कि डंपिंग ग्राउंड आबादी के क्षेत्र से दो किमी दूर होना चाहिए। साथ ही सीएम योगी ने अथॉरिटी और जनप्रतिनिधि को डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत करें और समस्या का समाधान निकालें। हालाकि सीएम के इस आदेश के बाद सासंद और विधायकों ने एक बैठक बुलाई लेकिन वे भी बेनतीजा रही।

दरअसल नोएडा के सेक्टर 123 में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारिओं को अभी भी कोई सफतलता नहीं मिली है। गाज़ियाबाद पहुंचे सीएम यगी से जनप्रतिनिधि मंडल ने मुलाकत की और अपनी परेशानी से अवगत कराया। जिसके बाद सीएम योगी ने भी किसी भी डंपिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से 2 किमी के दायरे से बाहर रखने के आदेश दिए। साथ ही सीएम ने बैठकर समस्या की समाधान निकालने को कहा। जिसके बाद नोएडा के सेक्टर 6स्थित इंद्रा गांधी कला केंद्र में प्राधिकरण और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्माव विधायक पंकज सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ मीटिंग की। हालाकि इस बैठक में किसी भी मीडियाकर्मी को अंदर नहीं जाने दिया और मीटिंग के बाद प्राधिकरण अधिकारी कैमरे से बचते नजर आये। वहीं बताया जा रहा है कि बैठक में भी कोई हल नहीं निकल सका।

विधायक पंकज सिंह ने बताया कि अभी हम सब मिलकर मीटिंग कर रहे है, और भी मीटिंग करगें और समस्या का हल निकालने की कोशिश करेगें। वही स्थानीय लोगों ने देखा कि मीटिंग में कोई हल नहीं निकला तो बाहर आकर नॉएडा प्राधिकरण हाय हाय के नारे लगाकर अपनी गुस्सा दिखाने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है, कि सीएम योगी ने आश्वासन दिया था कि कोई भी डंपिंग ग्राउंड आबादी से 2 किमी की एरिया के दायरे से बाहर ही बनेगा, लेकिन ये अधिकारी वो भी बात मामने को तैयार नहीं है। और कूड़ा इकट्ठा कर टैक्निकल तरीके से उसका निस्तारण करने की बात कर रहे हैं।

Updated on:
20 Jun 2018 02:16 pm
Published on:
20 Jun 2018 08:53 am