नोएडा

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने दिए सपा-बसपा से गठबंधन के संकेत, अब तक नहीं जुड़ने की वजह बताई

ज्‍योदिरादित्‍य सिंधिया ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ के धौलाना में लोगों को किया संबोधित कांग्रेस महासचिव को सौंपी गई थी वेस्‍ट यूपी की कमान कहा- चुनाव के बाद भी उनके साथ जुड़ा सकता है
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 11:25 AM IST
Jyotiraditya Scindia
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने दिए सपा-बसपा से गठबंधन के संकेत, बताया अब तक क्‍यों नहीं जुड़े

नोएडा। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की आठ सीटों पर प्रथम चरण के चुनाव के लिए 9 अप्रैल की शाम से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इसको देखते हुए स्‍टार प्रचारक वेस्‍ट यूपी में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस भी खोई हुई जमीन तलाश रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस महासचिव ज्‍योदिरादित्‍य सिंधिया को वेस्‍ट यूपी की कमान सौंपी गई थी। इस समय वह भी पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में जनसभाएं कर रहे हैं।

आज भी करेंगे सभाएं

ज्‍योदिरादित्‍य सिंधिया ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ के धौलाना में लोगों को संबोधित किया। सोमवार को भी वह कई जगह सभाएं करेंगे। इस बीच उन्‍होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में लोकसभा चुनाव के बादे में सपा-बसपा गठबंधन से जुड़ने के संकेत दिए। उनका कहना है क‍ि अभी चुनाव से पहले गठबंधन नहीं होने का मतलब यह नहीं है क‍ि आगे भी ऐसा नहीं हो सकता है। पार्टी की तरफ से सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने के लिए बात की गई थी लेकिन कुछ वजहाें से ऐसा नहीं हो पाया।

इन सीटों पर है चुनाव

उन्‍होंने कहा कि अभी सपा-बसपा गठबंधन में शामिल न हो पाने का यह मतलब नहीं है कि आगे भी भी गठबंधन नहीं हो पाएगा। चुनाव के बाद भी उनके साथ जुड़ा सकता है। उनके दरवाजे खुले हुए हैं। कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि इस समय पार्टी अपने दम पर चुनाव उत्‍तर प्रदेश में लड़ रही है। इसके जरिए कांग्रेस तीन साल बाद होने विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है। आपको बता दें कि 11 अप्रैल कीे पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और सहारनपुर लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे।

Published on: