
मुरादाबाद में क्षेत्रवासियों ने लगा दिए चुनाव बहिष्कार के पोस्टर,बोले काम नहीं तो वोट नहीं
मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव में नामांकन के बाद प्रत्याशी जहां दिन रात अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीँ अब उन्हें मतदाताओं के तेवरों का सामना भी करना पड़ रहा है। जी हां शहर के लाइनपार कुन्दनपुर में इलाके में बिजली,सड़क और विकास कार्य न होने से नाराज मोहल्ले में चुनाव् बहिष्कार के पोस्टर बैनर लगा दिए हैं। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि काम नहीं तो वोट नहीं। जिसके बाद नेताओं के हाथ पैर भी फूल गए हैं।
बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में चार दिन के लिए बंद हुए स्कूल, दो दिन नहीं खुलेंगे शराब के ठेके
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कुन्दनपुर इलाके में लोगों की माने तो सड़क मंजूर होने के बाद भी नहीं बन रही। जबकि कई बार स्थानीय पार्षद से लेकर सभी अधिकारीयों को बताया गया। वार्ड 22 के अंतर्गत आने वाले इस इलाके के रहने वाले तारा सिंह बताते हैं कि मोहल्ला 20 साल से भी अधिक पुराना है। अभी तक पानी निकलने का रास्ता नहीं बन पाया। बारिश में यहां रहना दूभर हो जाता है। ऐसा नहीं है कि किसी को इस बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी हम लोगों की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
कमल-कमल हुआ पुराना, बीजेपी नेता का नया रैप वायरल
नेता असमंजस में
इलाके के लोगों के इस तेवर को देखकर नेताओं के भी होश उड़ गए हैं। फ़िलहाल क्षेत्रवासी ठोस आश्वासन पर ही वोट डालने की बात कह रहे हैं। उधर नगर निगम के अधिकारीयों का कहना है कि कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। लेकिन अब चुनाव आचार संहिता के चलते काम नहीं हो पाएगा। क्षेत्रवासियों को समझाया जायेगा।
Updated on:
8 Apr 2019, 11:02 AM IST
Published on:
8 Apr 2019, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.