नोएडा

Noida: कांग्रेसियों ने कराया लोगों को भोजन, कहा- जेल का डर दिखाकर सेवा से रोक नहीं सकती भाजपा

- कांग्रेस नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को रिहा करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग

less than 1 minute read
Jun 08, 2020

नाेएडा. महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत सेक्टर-35 स्थित मोरना बस डिपो के पास जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 300 से 400 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से इस रसोई की शुरुआत की गई है।

महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने बताया कि कांग्रेस ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की है और न ही कभी सत्ता का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस ही देश का भविष्य है। आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश हित में काम किया है। इस रसोई के माध्यम से कांग्रेस का संदेश है कि वह सेवा में विश्वास रखती है। कांग्रेस का मकसद देश के गरीब मजदूर को न्याय दिलाना और उनकी सेवा करना है।

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना ने कहा कि भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता के विरोध एवं कांग्रेसियों के पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को अतिशीघ्र रिहा करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित अवाना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू एवं अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांगों को लेकर सेवा सत्याग्रह 12 जून तक चलेगा। जेल का डर दिखाकर भाजपा कांग्रेसियों को सेवा करने से रोक नहीं सकती।

Published on:
08 Jun 2020 09:08 am
Also Read
View All