नोएडा

Corona Update: तीसरी लहर की चपेट में आ सकता है नोएडा, पिछले 24 घंटे में मिले 28 संक्रमित

Corona Update: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। दवाओं, ऑक्सीजन आदि की निगरानी की जा रही है। फिलहाल, जिले में ऑक्सीजन व दवाओं आदि के पूरे इंतजाम हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2021, 7:46 AM IST
corona_virus_positive.jpg

Corona Update: कोरोना नियमों की अनदेखी का नतीजा अब सामने आने लगा है। गौतमबुध्द नगर में फिर से कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। एक दिन में संक्रमित मामलों के पुराने रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं, लेकिन राहत की अब है कि अब तक जिले में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही दिसंबर महीने में नोएडा में कोरोना के कुल 120 मरीज हो गए हैं। कोरोना के एक साथ इतने अधिक मामले में मिलने से लोग सहम गए हैं। इससे तीसरे लहर की आशंका लोगों को सताने लगी है। सावधानी हटते ही एक माह में कोरोना के तीसरी लहर की चपेट में जिला की आने आशंका विशेषज्ञ जता रहे हैं।

ओमिक्रोन के खतरे के बीच एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। बीते 6 महीने में यह एक दिन में कोरोना के मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 28 केस बढ़ने के कारण जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दूसरे नंबर पर 12 केस के साथ गाजियाबाद व तीसरे नंबर पर 11 केस के साथ लखनऊ को दर्ज किया गया है। कोरोना के सक्रिय केस के मामले में भी गौतमबुद्ध नगर जिला पहले पायदान पर है। जिले में 82 सक्रिय केस हैं। दूसरे नंबर पर 69 केस के साथ गाजियाबाद है। बीते 24 घंटे दो लोग ठीक भी हुए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 28 नए रोगी मिले हैं, जबकि दो रोगियों इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 63010 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 468 मरीजों की मृत्यु हुई है। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। दवाओं, ऑक्सीजन आदि की निगरानी की जा रही है। फिलहाल, जिले में ऑक्सीजन व दवाओं आदि के पूरे इंतजाम हैं। वहीं ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 25 दिसंबर से ही यहां नाईट कर्फ्यू लागू है। इसके तहत रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जिले में धारा 144 को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Published on: