नोएडा

‘स्वागत नहीं करोगे’ नोएडा होगा चुलबुल पांडे का ट्रांसफर

Dabangg 3 जल्द होगी दबंग-3 की शूटिंग शुरू, नोएडा होगी कहानी की पृष्टभूमि
less than 1 minute read
Nov 05, 2018
dabangg 3
'स्वागत नहीं करोगे' नोएडा होगा चुलबुल पांडे का ट्रांसफर

नोएडा। Dabangg 3 दबंग और दबंग 2 तो आपको याद ही होगी, जिसमें बालीवुड के भाईजान ने चुलबुल पांडे का रोल किया था और जल्द ही एक बार फिर आप चुलबुल पांडे से मिलने वाले हैं। जी हां दबंग-3 की शूटिंग जल्द की शुरू होने वाली है। लेकिन इस बार दबंग-3 में चुलबुल पांडे का ट्रांसफर उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा में जाएगा। जी हां इस बार फिल्म की कहानी नोएडा शहर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

दबंग के पहले को पार्ट में फिल्म की पृष्ठभूमि लखनऊ और कानपुर पर आधारित थी। लेकिन इस बार कहानी नोएडा पर आधारित रहेगी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के लेखक दिलीप शुक्‍ला ने किया। हालाकि उन्होंने इस बात का खंडन किया किया फिल्म किसी अधिकारी की बायोपिक है। दरअसल कुछ दिन पहले ऐसी ही खबरें सामने आई थी। दिलीप शुक्‍ला ने बताया- जब हर पार्ट में चुलबुल पांडे का अपना कैरेक्‍टर है तो तीसरे पार्ट में अचानक से हम कैसे किसी की बायोपिक इंट्रोड्यूस कर सकते हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हां, इस बार चुलबुल पांडे का कार्यक्षेत्र नोएडा होगा।

इस फिल्म में चुलबुल पांडे नोएडा के माफिया का सफाया करता दिखेगा या रियल एस्‍टेट माफिया और किसानों के दुश्‍मनों को, वह लोगों को बाद में पता चलेगा। क्योंकि इस बारे में अभी खुल कर कुछ भी नहीं बताया। लेकिन दबंग- 3 में भी सारी मेन कास्‍ट वही होगी।

Updated on:
05 Nov 2018 02:43 pm
Published on:
05 Nov 2018 02:43 pm