27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 साल बाद भंसाली की फिल्म में नजर आएगी शाहरुख-सलमान की जोड़ी , दोहराएंगे 27 साल पुरानी कहानी

खबरों के अनुसार,दोनों सुपरस्टार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट के लिए कॉस्ट किए जा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 3 Nov 2018, 6:08 PM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

लंबे समय से सलमान और शाहरुख के चाहने वाले उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। हाल ही में शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में सलमान खान कैमियो करते नजर आए थे। अब दोनों के चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के अनुसार,दोनों सुपरस्टार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट के लिए कॉस्ट किए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो ये दो लीड एक्टर वाली फिल्म होगी और इसमें दो दोस्तों की कहानी होगी जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म की कहानी दिलीप कुमार और राज कुमार की फिल्म 'सौदागर' से मेल खाती होगी। यह फिल्म 27 साल पहले रिलीज हुई थी।

बताया जा रहा है कि फिल्म 'सौदागर' में जिस तरह से बॉन्डिंग दिलीप कुमार और राजकुमार के बीच दिखाई गई थी कुछ वैसे ही बॉन्डिंग यहां शाहरुख और सलमान के बीच देखने को मिलेगी। फिलहाल, अभी भंसाली इस पर काम कर रहे हैं और जिसे पूरा करने में 9 महीने लग सकते है। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताते चलें कि इस फिल्म से पहले शाहरुख-सलमान की जोड़ी फिल्म 'करण-अर्जुन','कुछ-कुछ होता है' और आखिरी बार 2002 में 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ नजर आ चुके हैं। अब इतने सालों के बाद जोड़ी को साथ देखना वाकई काफी एक्साइटेड होगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग