नोएडा

दबंगों की पुलिस से शिकायत करना पड़ा भारी, जेल से छूटते ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से इस तरह लिया बदला

जेल से छूटने के बाद दबंगों ने शिकायतकर्ता के घर बोला धावा
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 11:29 AM IST
noida
दबंगों की शिकायत करना पड़ा भारी, जेल से छूटते ही आरोपियों ने शिकयतकर्ता से इस तरह लिया बदला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र इलाके में दबंगों की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। बेखौफ दबंगों ने शिकायतकर्ता के घर धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र के ढ़ोकलपुरा गांव का है। पीड़ितों के मुताबिक गांव में रहने वाले कुछ दबंग कुछ दिन पहले जबरदस्ती उनके घर के सामने अपने वाहन खड़े कर देते थे, जिससे उन्हें अपने घर में आने जाने में दिक्कत होती थी। लेकिन पीड़ितों ने जब घर के सामने से वाहन हटाकर दूसरी जगह लगाने के लिए कहा तो दबंगों को ये बात नागवारा गुजरी और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

जिसके बाद पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी पुलिस ने तब आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन जेल से छूटकर आने के बाद ही आरोपी सीधे शिकयतकर्ता पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे जहां दबंगों ने उनके साथ जमकर लाठी-डंडों और पथराव कर हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है वहीं दबंगो के द्वारा की गई मारपीट ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दी जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
18 Jun 2018, 11:29 AM IST
Published on: