नोएडा

मां की शिकायत लेकर थाना पहुंची बेटी, बताई ऐसी बात कि पुलिस भी पड़ गई आश्चर्य में

दुनिया की कोई भी मां अपने बच्चों का बूरा नहीं सोचती है।

2 min read
Oct 07, 2018
ऐसी भी है एक मां जो अपनी बेटी से कहती है ऐसी बात सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

शामली. दुनिया की कोई भी मां अपने बच्चों का बूरा नहीं सोचती है। मां अपने बच्चों से निस्वार्थ प्यार करती हैं, लेकिन इस मां की कहानी उलट है। इससे अपने बच्चों की जगह पैसों से प्यार है। अपनी सगी बेटी को खुद अपने से तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ चंद रुपए के लालच में उसकी शादी करना चाहती है। मां के इस फैसले के खिलाफ किशोरी उतर आई और पुलिस से अपनी मां की शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने कांधला पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि 7 साल पहले मेरे पिता की मौत हो गई थी। मौत के बाद से मां उनका पालन पोषण कर रही है। लेकिन पिता की मौत के बाद में चाल-चलन मां का गलत हो गया। वह नए-नए लोगों को आए दिन घर बुलाती है। इसका किशोरी लगातार विरोध करती है। विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट की जाती है। यहां तक उसे पढ़ाई नहीं करने देती है। उसका स्कूल तक जाना बंद करा दिया है। किशोरी की यह बात सुनकर पुलिस आश्चर्य में पड़ गई। पुलिस के अलावा किशोरी ने महिला आयोग से भी मामले में गुहार लगाई है।

पीड़िता का आरोप है कि किशोरी ने पुलिस को बताया कि मां उसकी शादी करना चाहती है। वह पैसों के लालच में 3 गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी कराना चाहती है। पुलिस में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांधला थाना अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर उसके परिजनों से बात की जा रही है जो भी मामला निकल कर सामने आएगा उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
07 Oct 2018 10:37 am
Published on:
07 Oct 2018 10:36 am
Also Read
View All