नोएडा

उन्नाव कांड पर छात्रों ने कही ऐसी बात, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

खबर की मुख्य बातें- -नोएडा के सेक्टर-6 स्थित जिम्सी कॉलेस में पत्रिका द्वारा एक डिबेट का आयोजन कराया गया -जहां पहले सेमेस्टर के छात्रों ने बेबाकी से अपने विचार रखे -छात्रों ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 1:22 PM IST
demo
#DebateinCollege: उन्नाव कांड पर छात्रों ने कही ऐसी बात, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

नोएडा। उत्तर प्रदेश का उन्नाव कांड जो देश ही नहीं, दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा की युवती से की गई दरिंदगी के आरोप में भले ही वह जेल में चले गए हो, बावजूद इसके जिस तरह पीड़िता और उसके परिवार के लोगों की एक्सिटेंड में मौत हो जाना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रहा।

इस घटना ने सभी को झंकझोर कर रख दिया। इसी मुद्दे पर नोएडा के सेक्टर-6 स्थित जिम्सी कॉलेस में पत्रिका द्वारा एक डिबेट का आयोजन कराया गया। जहां पहले सेमेस्टर के छात्रों ने बेबाकी से अपने विचार रखे। छात्रों ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए योगी सरकार से कड़े कदम उठाए जाने की मांग की। इस दौरान छात्रों का कहना था कि जब यूपी पुलिस द्वारा पीड़ित युवती को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी तो घटना के वक्त सुरक्षाकर्मी उसके साथ मौजूद क्यों नहीं थे। इसके अलावा भी कई अन्य सवाल छात्रों द्वारा उठाए गए।

Updated on:
13 Aug 2019, 1:22 PM IST
Published on: