30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी 100 पर तैनात हाेमगार्ड ने पिस्टल लेकर छाेड़ दिया बदमाश, SSP के आदेश पर एक गिरफ्तार दाे सस्पेंड

खबर की खास बातें झगड़े की शिकायत पर पहुंची थी यूपी 100 टीम हाेमगार्ड ने बदमाश से पिस्टल के बदले कर लिया साैदा चार दिन बाद पकड़ा गये बदमाश ने पुलिस काे बता दी कहानी हाेमगार्ड से पिस्टल हुआ बरामद सलाखाें के पीछे पहुंचा हाेमगार्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Aug 2019, 9:21 AM IST

saharanpur

police

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की इस घटना ने एक बार फिर UP 100 और खाकी के दामन काे दागदार कर दिया है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी ( UP 100) के स्टाफ ने बदमाश काे पिस्टल के साथ पकड़ लिया लेकिन बाद में पिस्टल और 25 हजार रुपये में माैके पर ही साैदा करके उसे छाेड़ दिया। मामला खुलने पर पिस्टल लेने वाले हाेमगार्ड काे गिरफ्तार कर लिया गया है और दराेगा समेत पुलिसकर्मी काे सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तेज धमाके के साथ मालगाड़ी की बाेगियां पटरी से उतरी, देखें फाेटाे

ऐसे खुली हाेमगार्ड के कारनामें की पोल

दरअसल जिस युवक को होमगार्ड ने पिस्टल के साथ पकड़ा था वह शातिर बदमाश था और कुतुबशेर पुलिस इसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। होमगार्ड ने इसकी पिस्टल अपने पास रख ली थी और पिस्टल के बारे में किसी को भी नहीं बताने के एवज में ₹25000 भी ले लिए थे। सोमवार को कुतुबशेर थाना पुलिस ने इस साहिल नाम के इस बदमाश पकड़ लिया। पुलिस को जानकारी थी कि इसके पास पिस्टल है। जब पुलिस ने इससे सख्ती से पूछताछ करते हुए पूछा कि पिस्टल कहां है तो इसने बता दिया कि पिस्टल पुलिस के पास है।

इसने पुलिस काे बताया कि, 4 दिन पहले मोहल्ला गांधीनगर में उनके एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया था। वहां UP 100 की टीम पहुंची थी। यह भी बताया कि दोस्त ताे भाग निकला था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। यह भी बताया कि यूपी 100 टीम ने कोई कार्रवाई न करने की शर्त पर उससे पिस्टल रख लिया था और बाद में ₹25000 भी ले लिए थे। इस पूरे मामले में होमगार्ड पदम सिंह का बड़ा खेल सामने आया।

ऐसे हुई डील

बताया जाता है कि, पीआरवी 0965 पर तैनात होमगार्ड ने पहले बड़ी रकम साहिल से मांगी। साहिल के अनुसार फिर पिस्टल और ₹25000 में सौदा तय हो गया। यह मामला खुलने पर आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पीआरवी संख्या 0965 पर तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों ने पैसा लेकर अपराधियों को छोड़ दिया था। इन आरोपों में होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पिस्टल भी बरामद हो गई है जबकि PRV पर तैनात सिपाही और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड सिपाही और दराेगा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आराेप में भेजा जेल

हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतना कुछ सामने आ जाने के बाद भी पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ केवल धारा 3/25 के तहत ही कार्रवाई की है। यानी होमगार्ड पर केवल अवैध असलहा रखने के आरोप पुलिस ने लगाए हैं।