नोएडा

अलर्ट: दिल्‍ली-एनसीआर में इस दिन होगी तेज बारिश, इसके बाद बढ़ेगी सर्दी

रविवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा

less than 1 minute read
Oct 22, 2018
अलर्ट: दिल्‍ली-एनसीआर में इस दिन होगी तेज बारिश, इसके बाद बढ़ेगी सर्दी

नोएडा। दिल्‍ली व एनसीआर के मौसम में ठंड की एंट्री हो गई है। सुबह और शाम को लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है। आने वाले दिनाें में ठंड अपने चरम पर होगी। मौसम विभाग के अनुसार, जल्‍द ही दिल्‍ली और एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान और गिरेगा।

ये भी पढ़ें

अचानक मौसम का मिजाज बदला : सतना में बारिश, रीवा जिले में बरसे ओले

दिन और राम के तापमान में अंतर

दिल्‍ली व नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह और शाम को तापमान में अंतर देखा जा सकता है। रविवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 31 और न्‍यूनतम 17 ड्रि‍ग्री दर्ज किया गय। अगर देखा जाए तो दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर है, जिस कारण वायरल और गले में इंफेक्‍शन के मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

उधर, मौसम विभाग के अनुसार, वेस्‍टर्न हिमालय पर पश्चिमी विभाेग सक्रिय हुआ है, जिस कारण एक साइक्‍लोन बन रहा है। इसके प्रभाव से दिल्‍ली व नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में 24 व 25 अकटूबर को घने बादल छाए रहेंगे। उन दिनों तेज बारिश भी हो सकती है। इस कारण तामपान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

मौसम फिर बदलेगा मिजाज
Published on:
22 Oct 2018 10:52 am
Also Read
View All