
Hailstorm in rewa
सतना. विंध्य में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक व तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मैहर में तेेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रीवा जिले में बारिश के साथ ओले भी बरसे, इससे धान की फसल को कई जगह आंशिक नुकसान हुआ है। शाम करीब पांच बचे अचानक आकाश में काले बादल घिर आए और तेज हवा व बारिश के साथ कई जगह ओले भी बरसे। रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र और सिरमौर के बैकुंठपुर इलाके में चने और बेर के आकार के ओले गिरे। इससे खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ। बिन मौसम विंध्य में बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में और गिरेगा, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा। सतना में 1.1 मिमी तथा रीवा में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बिजली गिरने से एक की मौत
सतना जिले के मैहर के ग्राम बेल्दरा में बारिश के दौरान 22 वर्षीय युवती पर आकाशीय बिजली गिरने गई। युवती को मैहर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Published on:
21 Oct 2018 07:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
