नोएडा

जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक को बेरहमी से पीटा, गंभीर

सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेशलिटी शिशु अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का केस दर्ज
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 9:32 AM IST
Noida

नोएडा. सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेशलिटी शिशु अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर एंबुलेंस चालक से मारपीट करने के आरोप लगा है। यह आरोप जिला अस्पताल के ही एंबुलेंस चालक ने लगाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक एंबुलेंस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। चालक को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। पीड़ित चालक ने थाना सेक्टर-20 थाने में मारपीट की शिकायत दी है।

जिला अस्पताल मे भर्ती एंबुलेंस चालक अरविंद कुमार के शरीर पर लगी चोट बयान कर रही है कि किस बेरहमी उसकी पिटाई की गई है। ये घटना तब घटित हुए जब अरविंद कुमार एंबुलेंस के लिए पेट्रोल की पर्ची लेकर सेक्टर-39 स्थित प्राधिकरण के खंड कार्यालय में जा रहे थे। वह बाइक से परिसर में ही शिशु अस्पताल से होकर निकल रहे थे कि सुरक्षाकर्मियों ने उस रास्ते से निकलने से उन्हें रोक दिया। रास्ते का इस्तेमाल न करने का कारण पूछने पर उन्होंने हमला कर दिया। इसके बाद उनकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई।

इस मामले में जिला अस्पताल के कर्मचारियाें का कहना है कि वे चालक को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी सुरक्षाकर्मियों ने बुरा व्यवहार किया। जैसे-तैसे अस्पताल के कर्मचारियों ने आकर बचाया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा हमले की वीडियो भी बना ली। अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं जिला अस्पताल ईसीएमओ डॉक्‍टर रोज का कहना है कि अस्पताल सार्वजनिक संपत्ति है। दोनों अस्पताल एक ही परिसर में स्थित हैं, लेकिन शिशु अस्पताल के सुरक्षाकर्मी जिला अस्पताल के मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को आने-जाने से रोकते हैं। सुरक्षाकर्मी हमलावर शिशु अस्पताल में तैनात पूर्व सैनिक हैं। इस मामले में पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 थाने में मारपीट की शिकायत भी दी है।

Published on: