7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में शहीद हुए धौलाना के बेटे को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो-

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से साथ हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे जितेंद्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Nov 2017, 9:07 AM IST

Ghaziabad

हापुड़. उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना के रहने वाले जवान 23 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जॉनी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से साथ हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे, जिनका शव गुरुवार को गांव शौलाना में लाया गया। गांव में शहीद का शव आते ही लोगों की आंखें नम हो गईं और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन देने के लिए पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा। उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान के बड़े भाई फौजी मोहित ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और सपा सरकार के पूर्व मंत्री मदन चौहान भी शहीद के घर पहुंचे और और शोक में डूबे परिजनों को सांत्‍वना दी। वहीं हापुड़ डीएम ने शहीद के परिवार को 20 लाख रूपये का चेक दिया। वहीं गांव के लोग अपने लाल की अंतिम झलक पाने के लिए उमड़ पड़े और शहीद जितेंद्र अमर रहे के नारे भी लगाए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://youtu.be/v9YHQei1IvM

बता दें कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद पाकिस्तान के (लश्कर-ए-तैयबा) तीन आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें जवान जितेंद्र भी शहीद हुए थे, जो कि हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को शौलाना गांव में लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्‍हें सलामी दी। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, मंत्री सुरेश राणा और पूर्व मंत्री मदन चौहान ने उन्‍हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीद के परिजनों को सांत्‍वना दी। शहीद जितेंद्र के अंतिम संस्कार में पूरा गांव ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ ही शहीद जि‍तेन्द्र का गांव में ही अंतिम संस्कार किया। इस मौक पर लोगों ने शहीद जितेंद्र अमर रहे और पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।