
नोएडा। अगर आप भी दिल्ली और नोएडा के बीच मेट्रो (Metro) में सफर करते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। कारण, इन दिनों मेट्रो (Noida Metro) देरी से चल रही है। जिसके चलते रोजाना यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें इसका कारण बताया गया है।
दरअसल, डीएमआरसी की ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार नोएडा के सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन और नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की ट्रेनें अन्य दिनों की तुलना में धीमी है। डीएमआरसी द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया है कि दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच बने ट्रैक से सटे सड़क मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से इन स्टेशनों पर मेट्रो को धीमी गति से चलाया जा रहा है। हालांकि ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि ये समस्या कब तक रहेगी।
जानकारी के लिए बताया दें कि ब्लू लाइन रूट पर अति व्यस्तता के चलते शनिवार और रविवार के दिन को ट्रैक से सटे सड़क मार्ग का तेजी से मरम्मत कार्य करने के लिए चुना गया है। क्योंकि इन दो दिन अधिकांश दफ्तर (सरकारी, निजी और प्राइवेट) बंद रहते हैं। जिसके चलते सड़क और मेट्रो में दबाव कम रहेगा।