नोएडा

यूपी के इस शहर में 4 मार्च को होली पर रहेगा ‘ड्राई डे’, शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद

Dry Day in Noida : यूपी के नोएडा में 4 मार्च को होली पर शराब की बिक्री नहीं होगी। प्रशासन ने शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

2 min read
Mar 03, 2026
नोएडा में 4 मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, PC- Patrika

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने 4 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित किया है। इस दिन सभी प्रकार की शराब की दुकानें और लाइसेंसी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, होली के अवसर पर जिले में कई जुलूस और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में भीड़ और उत्साह के माहौल में कभी-कभी तनाव की स्थिति बन सकती है। पूर्व वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें

Lucknow Birthday Party Shooting: जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, छात्र की मौत; पूर्व भाजपा एमएलसी के भतीजे पर हत्या का आरोप

सभी श्रेणी की दुकानें रहेंगी बंद

जिला आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 4 मार्च को देसी और विदेशी मदिरा की दुकानें, कंपोजिट शॉप, बीयर शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल आउटलेट, भांग की फुटकर दुकानें और क्लब—सभी बंद रहेंगे। इसके अलावा सैनिक और अर्धसैनिक कैंटीन में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। आबकारी विभाग की टीमें पुलिस के साथ मिलकर जिले भर में निगरानी करेंगी। अवैध शराब की बिक्री या नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

वहीं, नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने भी साफ किया है कि होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं और सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने निर्देश दिया है कि शराब पीकर उपद्रव करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:रिक्शा चालक बना ‘करोड़पति’, 38 बोगस कंपनियों से 250 करोड़ का खेल, दो गिरफ्तार

Published on:
03 Mar 2026 08:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर