नोएडा

एनसीआर में भूकंप के झटके, इमारतों से निकलकर खुले मैदान में पहुंचे लोग

नोएडा और एनसीआर में आज दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप का असर मेरठ में भी देखा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 3:19 PM IST
भूकंप से हिली एनसीआर की धरती, इमारतों से निकलकर खुले मैदान में पहुंचे लोग
भूकंप की दहशत से घरों से बाहर निकलकर मैदान में पहुंचे लोग।

नोएडा और एनसीआर में आज बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मांपी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर था।

हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे। इस कारण से कहीं जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


लगातार आ रहे भूकंप खतरे का संकेत
लगातार आ रहे भूकंप कहीं बडे़ खतरे का संकेत तो नहीं हैं। ऐसा भू वैज्ञानिकों का मानना है। इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार को दोपहर 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी।

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। इसके अलावा बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें तुर्की में भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हो चुका है। एनसीआर में भूकंप के झटके ऐसे समय पर आए, जब भूकंप ने तुुर्की और सीरिया में तबाही मचाई है।

मेरठ और गाजियाबाद में घरों से बाहर आए लोग
भूकंप आने की जानकारी के बाद मेरठ और गाजियाबाद में लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने भूकंप की जानकारी अपने जानकारों को भी दी।

जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नोएडा और गाजियाबाद के अलावा मेरठ में भी लोग घरों से बाहर आ गए। नोएडा में ऊंची इमारत में काम करने वाले लोग मैदान में आए। लिफ्ट बंद कर दी गई और लोगों ने बाहर निकलने के लिए सीढ़ियों का सहारा लिया।

Published on: