27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर तेज रफ्तार क्रेटा ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत पांच गंभीर

दिल्ली-देहरादून हाइवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने छह लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 22 Feb 2023, 1:48 PM IST

हाइवे पर तेज रफ्तार क्रेटा ने छह को कुचला, एक की मौत पांच गंभीर

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई क्रेटा कार

दिल्ली देहरादून हाइवे एनएच 58 पर दौराला थाना अंतगर्त सकौती के पास भीषण दुर्घटना हो गई। एनएच 58 पर हाइवे किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा छोडी, परिजनों का गांव से पलायन

कार चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन की हालत गंभीर है।

सवारी का कर रहे थे इंतजार
सकौती गांव के सामने सड़क किनारे लोग सवारी का इंतजार कर रहे थे। सवारी के इंतजार में खड़े छह लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचला। हादसे में जिला रामपुर निवासी दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इन्द्रपाल, मुनेन्द्र समेत पांच लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : Photo Gallery: मेरठ की बहू बनी अंतराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी के लिए भेज। पुलिस गाड़ी सवार को हिरासत में लेकर व और कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बार हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग