
Egg Rate Today (23rd December 2021): सर्दी बढ़ते ही अंडों के दाम भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह पहले तक फुटकर बाजार में अंडा पांच-छह रुपये प्रति पीस बिक रहा था। उबले हुए अंडे का भाव सात रुपये था। वहीं देसी अंडा दस से बारह रुपये प्रति पीस बिक रहा था। सर्दियों के मौसम में लोग शरीर में गर्मी लाने के लिए अंडों का सेवन करते हैं। थोक बाजार में अंडों का मूल्य 574 रुपये हो गया है। वहीं, अगर खुदरा बाजार की बात करें तो अंड़ें 651 रुपये और सुपर मार्केट में 693 रुपए में बिक रहे हैं। दिसंबर में बढ़ते ठंड के कारण थोक बाजार में 100 अंडे के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। वहीं खुदरा बाजार में 150 रुपये बढ़े हैं।
Egg Price Today (23rd December 2021): सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही, शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। हालांकि इन दिनों अंडे की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है। अंडे की सप्लाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। हालांकि कुछ लोग इसे व्यापारियों का खेल भी बता रहे हैं। कुछ भी हो अंडा बाजार से जुड़े जानकार सर्दी के मौसम में अंडे की डिमांड में हुई बढ़ोतरी की वजह से दाम बढ़ने की बात कह रहे हैं। अगर आप खुदरा बाजार में अंडा खरीदने जा रहे हैं तो आपको एक अंडा के लिए आपको अपनी जेब से 8 से 9 रुपये चुकाने होंगे।
Egg Rate Today Noida
महंगाई ने अंडों की सफेदी की चमक भी फीकी कर दी है। अंडों की कीमत में इजाफा हो रहा है। थोक और फुटकर दोनों मार्केट्स में इस वक्त अंडों के दाम आसमान छू रहे हैं। नोएडा में आज गुरुवार 23 दिसंबर को अंडा का थोक भाव 573 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंड़ें 639 रुपये और सुपर मार्केट में 675 रुपए में बिक रहे हैं। बुधवार 22 दिसंबर को भी थोक बाजार में 573 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंड़ें 639 रुपये और सुपर मार्केट में 675 रुपए में बिकें।
Egg Rate Today Lucknow
लखनऊ में अंडों की डिमांड ज्यादा है और सप्लाई कम है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने के चलते रेट बढ़े हुए हैं। नए साल में अंडों के दाम कम होने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ की बात करें तो अंडा आज गुरुवार 23 दिसंबर को थोक बाजार में 567 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 567 रुपए बिक रहा है तो वहीं सुपर मार्केट में 567 रुपए अंडा बिक रहा है। बुधवार 22 दिसम्बर को थोक बाजार में 567 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 567 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 567 रुपए में बिका।