Egg Rate Today (22nd December 2021): अंडे की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। बावजूद इसके अंडे की मांग में कमी नहीं आई है। कोरोना की वजह से भी अंडे के दाम बढ़े हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण में डॉक्टरों द्वारा अंडा खाने की सलाह के बाद अंडे की कीमत में उछाल आया था। देश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो वहीं सर्दी भी बढ़ रही है, जिसकी वजह से अंडों के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। थोक बाजार में अंडों का मूल्य 574 रुपये हो गया है। वहीं, अगर खुदरा बाजार की बात करें तो अंड़ें 651 रुपये और सुपर मार्केट में 693 रुपए में बिक रहे हैं। दिसंबर में बढ़ते ठंड के कारण थोक बाजार में 100 अंडे के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। वहीं खुदरा बाजार में 150 रुपये बढ़े हैं।