नोएडा

उत्तर प्रदेश में यहां खुला ‘पहला’ चार्जिंग स्टेशन, इतने रुपये में वाहन हो जाएगा फुल चार्ज

मुख्य बातें वाहनों को इतनी देर तक पंप पर रखना पड़ेगा खड़ा इंडियन ऑयल और एनटीपीसी ने मिलकर शुरू किया चार्जिंग स्टेशन
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 4:04 PM IST
charging_point.jpg
DEMO PIC

नोएडा। पेट्रोल और डीजल की गाडिय़ों से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पिछले काफी समय से चार्जिंग कार की डिमांड चल रही थी, लेकिन कुछ लोग चार्जिंग स्टेशन न होने की वजह से मन होते हुए भी चार्जिंग कार नहीं ले पाते थे। अब यूपी के हाईटेक सिटी में यह समस्या खत्म हो गई। दरअसल ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर के नजदीक चार्जिंग स्टेशन बन गया है।

यहां एक साथ चार्ज हो सकती हैं चार गाड़ियां

नोएडा बने इस चार्जिंग स्टेशन को इंडियन ऑयल और एनटीपीसी ने मिलकर शुरू किया है। यहां पर एक साथ चार वाहन चार्ज हो सकेंगे। वहीं एक वाहन को फुल चार्ज होने पर करीब 60 से 70 मिनट का समय लगेगा। सरकार द्वारा लगातार प्रदूषण को कम करने के लिए चार्जिंग कारों को ज्यादा से ज्यादा मार्केट में उतराने के लिए पंप यूपी के अलावा अन्य जगहों पर भी लगाये जाएंगे।

वाहन चार्जिंग पर इतने रुपये यूनिट से वसूला जाएंगा चार्ज

वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में वाहनों के चार्ज करने पर उनसे आठ रुपये यूनिट के हिसाब से रुपया लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कीमत अभी एक माह के लिए है। इसका रिस्पॉस आने पर यूनिट की दर तय की जाएगी। जो इससे ज्यादा भी हो सकती है। वहीं समय के साथ मांग बढऩे पर चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाए जाएंगे।

Published on: