
रामपुर। रामपुर के कस्बा मसवासी में एक किन्नर की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। घटना का पता लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों का पता लगाने में जुट गई। इसके साथ ही मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक की पहचान में जुटी है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार घटना मुरादाबाद-बाजपुर हाईवे से सटे पेट्रोल पंप के सामने मझरा- खुशहालपुर मार्ग की है। जहां पर जंगल में बुधवार दोपहर एक किन्नर का शव मिला। दिनदहाड़े किन्नर के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं किन्नर की हत्या किसी धारधार हथियार से की गई है। कोतवाली स्वार सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी । सबसे पहले तो शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
Published on:
29 Aug 2019, 1:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.