नोएडा

बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी सरकार लेकर आई ये बड़ी स्कीम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

Highlights बिजली बिल से परेशान लोगों को मिली यह राहत अब किस्तों में भी जमा कर सकते हैं बिजली बिल योजना के तहत इस तारीख तक करना होगा आवेदन
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 12:02 PM IST
electricity.jpg
electricity.jpg

नोएडा। प्रदेश के बिजली (Electricity Consumer) उपभोक्ताओं में कम आय वर्ग वालों के लिए योगी सरकार एक (New Scheme) नई स्कीम लाई है। इस स्कीम के तहत कम आय वर्ग वाले (Consumer) उपभोक्ता अब किश्तों (EMI) में भी अपना बिजली बिल (Electricity Bill) जमा कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक (Registration) रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस योजना का फायदा एक से 4 किलोवाट तक के घरेलू शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।

इस वजह से शुरू की गई यह योजना

दरअसल (UPPCL) यूपी के पावर कॉरपोरेशन का उपभोक्ताओं पर करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। इनमें ज्यादातर बकाएदार कम आय वाले (Consumer) उपभोक्ता हैं। उन्हें राहत देने के लिए शासन ने आसान (EMI Scheme) किस्त योजना लागू की है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके साथ ही ही ऊर्जा निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। वही इस योजना का फायदा स्कीम के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।

इस तारीख तक करेंगे रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन (Registration) के समय बिजली (Consumers) उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक के बकाया मूल बिजली बिल (सरचार्ज रहित) की राशि का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण कराने के बाद जारी सभी बिलों का समय पर भुगतान करने पर ब्याज नहीं लगेगा। (Power Corporation) पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर वीएन सिंह के अनुसार, आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालय या उपभोक्ता सेवा केंद्र पर (Registration) पंजीकरण करा सकते हैं।

Published on: