सपा से रह चुके है विधायक
नोएडा।भतीजे अखिलेश यादव से हुए मतभेद के बाद चाचा शिवपाल यादव ने अपना समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद उसका विस्तार शुरू कर दिया है।इसी के लिए कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रदेश के पूर्वी जिलों से कर्इ दलों के नेताआें को अपने मोर्चे में शामिल किया है। इसके बाद अब वह अपने मोर्चे का विस्तार के लिए वेस्ट यूपी की तरफ रुख कर चुके है।इसके लिए वह वेस्ट यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर से लेकर गाजियाबाद के जिलों में दौरा कर रहे है।वहीं अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवपाल के साथ जल्द ही यह पूर्व बाहुबली विधायक अपने भार्इ के साथ शामिल हो सकता है।
सपा से निकालने के बाद इस पार्टी से लड़ा था चुनाव
बहुजन के बाद समाजवादी पार्टी से बुलंदशहर के डिबार्इ विधानसभा सीट से विधायक रहे गुड्डू पंडित की शिवपाल यादव से खासी नजदीकी रही है। ये पूर्व बाहुबली विधायक कोर्इ आैर नहीं बल्कि बसपा से करियर की शुरूआत करने वाले गुड्डू पंडित है। गुड्डू पंडित शुरूआत में बसपा पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। लेकिन इस बीच ही भाजपा के सत्ता में आते ही गुड्डू पंडित की भाजपा नेताआें से उठा बैठ शुरू हो गर्इ थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा के हक में वोट करते हुए सपा में बगावत कर दी। बगावत करने पर समाजवादी पार्टी ने गुड्डू पंडित आैर उनके भार्इ मुकेश पंडित को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं भाजपा ने भी उन्हें अपनी पार्टी में दाखिल करने से साफ इनकार कर दिया। एेसे में रास्ता न मिलने पर गुड्डू पंडित ने आरएलडी का दरवाजा खटखटाया। वह आरएलडी से विधानसभा चुनाव भी लड़े। लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
शिवपाल से नजदीकी का मिलेगा फायदा, अब मोर्चे में हो सकते है शामिल
वहीं अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित आरएलडी छोड़कर किसी नर्इ पार्टी की तलाश में जुटे है। एेसे में शिवपाल द्वारा अपना मोर्चा बनाने के बाद उसके विस्तार साथ ही वेस्ट यूपी में नेताआें को शामिल करना है। एेसे में गुड्डू पंडित के उनके खास होने से कयास लगाया जा रहा है कि यह पूर्व दिग्गज विधायक अपने भार्इ मुकेश पंडित के साथ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता हैं।