नोएडा

किसानों की लगी लॉटरी, दुनिया के कोने-काेने तक पहुंचेगा यूपी के आम का स्वाद

UP News: उत्तर प्रदेश का आम अब न केवल देश में बल्कि विदेशों में अपनी खास पहचान बनाने जा रहा है। प्रदेश में आम की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी इसकी खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 05, 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां का आम अब पूरी दुनिया में अपनी अलग और खास पहचान बनाने जा रहा है। दुनिया के कोने-काेने तक उत्तर प्रदेश के आम के जूस का स्वाद पहुंचेगा। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में कार्गो टर्मिनल के पास एक प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की जाएगी, जहां जूस तैयार कर उसकी उच्च गुणवत्ता वाली पैकेजिंग की जाएगी।

विदेशों में भी खास पहचान

इस जूस को एयरपोर्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यूनिट की स्थापना के लिए कंपनी गठन का प्रारूप तय करने हेतु एक समिति गठित की है, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस समिति में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, वर्ल्ड बैंक और भारत बायोटेक के अधिकारी शामिल हैं।

वर्ल्ड बैंक भारत के विभिन्न राज्यों में फूड पार्क स्थापित करने के लिए 350 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इसी योजना के तहत, उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की जा रही है। इस परियोजना में भारत बायोटेक की सहयोगी कंपनी इनोवा एग्रो ने विशेष रुचि दिखाई है।

यह भी पढ़ें: सगाई में स्टेज पर पहुंची दुल्हन की गर्लफ्रेंड ने किया हाई वोलटेज ड्रामा, लड़के ने तोड़ी शादी, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर होती है फल की खेती 

उत्तर प्रदेश में फल उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन अधिकतर फलों की खपत केवल भारतीय बाजार तक ही सीमित रहती है, जिससे उत्पादकों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना से प्रदेश में उत्पादित आम और अमरूद से तैयार जूस व अन्य उत्पादों को विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा। इससे किसानों को उनके फलों का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

Published on:
05 Mar 2025 12:55 am
Also Read
View All

अगली खबर