नोएडा

रात में जब लोगों ने खोला दरवाजा तो इस हालत में पति-पत्नी को देख कर रह गए दंग

पहले पत्नी की जान ले ली और फिर खुद गले में फांसी फंदा लगाकर पंखे से लटक कर दे दी जान
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 9:58 AM IST
noida
पति-पत्नी दिल्ली आए थे घूमने, दोनों में पहले हुई बहस, फिर पति ने पत्नी की हत्या कर दे दी जान

नोेएडा। नोएडा से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। जहां आपसी रिश्ते को मजबूत करने के लिए पति पत्नी देश की राजधानी दिल्ली की सैर करने पहुंचे। लेकिन शायद उन्हें यहां उनकी मौत ले कर आई थी। तभी तो साथ घूमने आने आए दोनों में किसी बात को लेकर ऐसी तकरार हुए की पति ने पहले पत्नी की जान ले ली और फिर खुद गले में फांसी फंदा लगाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हत्या व आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या से पहले हुए तकरार के बारे में जानने की कोशिश कर रही है,साथ ही घटना के पीछे अवैध संबंध को वजह मान कर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:

घटना नोएडा के फेस-2 कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर-93 स्थित श्रम कुंज में उदय सिंह के घर में हुई। कमरे में लगे इसी पंखे से बसंत का शव लटका मिला था और पत्नी नेहा फर्श पर मृत पड़ी थी। मृतक के रिश्तेदार उदय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बांदा की रहने वाला उनका रिश्तेदार बसंत अपनी पत्नी नेहा के साथ पांच दिन पहले ही दिल्ली घूमने के लिए नोएडा आये थे। सेक्टर-93 स्थित श्रम कुंज में दोनों उनके पास ही रह रहे थे। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर चले गये थे। घर पर बसंत और उनकी पत्नी नेहा ही थे। शाम करीब 7 बजे वह ड्यूटी से वापस घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिये आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला, तब पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में पहुंचने पर देखा कि नेहा फर्श पर मृत पड़ी थी और बसंत पंखे से लटके हुए थे। बसंत को नीचे उतार कर देखा, तो उनकी भी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना की घटना स्थल को देखने से लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की गला घोंट कर हत्या की और उसके बाद खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पूछताछ पर बताया कि दोनों के बीच दिन में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। काफी देर तक दोनों के झगड़े की आवाज आई थी। इससे पहले भी उनके बीच झगड़े हुए थे। झगड़े की वजह किसी को पता नहीं है।

Published on: