नोएडा

अमेरिका के इस कॉलेज में सुदीक्षा के नाम पर बना पार्क, बेटी की याद में भावुक हुए परिजन

नोएडा जनपद के दादरी क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव की रहने वाली सुदीक्षा ने बाबसन कॉलेज से करीब 3.5 करोड़ की छात्रवृत्ति हासिल की थी।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 12:01 PM IST
sudeeksha_bhati.jpg

नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा उनके नाम पर अमेरिका के कॉलेज में बन रहे पार्क को लेकर है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में सुदीक्षा भाटी के नाम से सामुदायिक उद्यान बगीचा तैयार किया है। कॉलेज के सहयोगी छात्र और कर्मचारी इसे विकसित कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों से इसके रखरखाब के लिए आर्थिक मदद करने की भी अपील की गई है।

पार्क बनने से परिजन खुश

बता दें कि नोएडा जनपद के दादरी क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव की रहने वाली सुदीक्षा ने बाबसन कॉलेज से करीब 3.5 करोड़ की छात्रवृत्ति हासिल की थी। सुदीक्षा छात्रवृत्ति पर अमेरिका पढ़ने चली गई थी, लेकिन कोविड के कारण उसे वापस आना पड़ा। 10 अगस्त, 2020 को बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। आरोप था कि मनचलों के कारण हादसा हुआ था, लेकिन पुलिस ने जांच कर इन आरोपों को नकारा दिया। जिसके चलते अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में सुदीक्षा भाटी के नाम से सामुदायिक उद्यान बगीचा तैयार किया है। सुदीक्षा के नाम से पार्क बनने से परिजन खुश हैं।

सरकार के वादे अधूरे- जितेंद्र भाटी

वहीं सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी का कहना है कि सीएम ने 13 सितंबर, 2020 को सुदीक्षा की याद में प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय बनाने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बाद भी इनका निर्माण नहीं हो सका। इसके साथ ही जितेंद्र भाटी ने बताया कि दो दिन पहले सुदीक्षा के दोस्तों ने सुदीक्षा के नाम पर पार्क बनने की फोन कर सूचना दी। वहां आज भी सुदीक्षा को याद किया जाता है। छात्रों ने बताया कि बगीचा एक सभा स्थल के रूम में भी काम करेगा।

BY: KP Tripathi

Published on: