
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आए दिन फर्जीवाड़े का मामला सुनने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक मामला सिकंदराबाद क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां एक जनसेवा केंद्र द्वारा ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर और जाली हस्ताक्षर लोगों के जरूरी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पुत्र को हुई तो उसने इसकी खबर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक को रंगेहाथ पकड़ लिया।
ये है पूरा मामला
जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर जनसेवा केंद्र द्वारा ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर और जाली हस्ताक्षर लोगों के जरूरी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पुत्र को हुई तो उसने इसकी खबर पुलिस को दी। ग्राम प्रधान मुनाजरी पति साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही अदनान उर्फ ओसामा पुत्र शकील अहमद, आजाद पुत्र आस मोहम्मद, नईम पुत्र बाबू के साथ गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। सोमवार की शाम प्रधान पुत्र नदीम जब जनसेवा केंद्र पर पहुंचा तो आरोपी अदनान व उसके साथी कागजात पर ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर लगाकर जाली हस्ताक्षर कर रहे थे। उनके पास अन्य किसी अधिकारी की दो और मुहर थी, जिसकी वीडियो नदीम ने मौके पर बना ली।
दो माह से कर रहा था फर्जीवाड़ा
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह करीब दो माह से प्रधान की फर्जी मुहर व जाली हस्ताक्षर का प्रयोग कर रहा था। इस दौरान कई ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों पर उसने प्रधान की मुहर व जाली हस्ताक्षर किए हैं, जिनका किसी को कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अदनान पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
BY: KP Tripathi
यह भी पढ़ें : नहीं मिला पक्का मकान तो शौचालय को बना लिया आशियाना
Published on:
17 Sep 2021, 11:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.