नोएडा

68 का पति, 60 की बीवी और 55 की वो, पढ़ि‍ए यह रोचक खबर

60 साल की महिला ने पुलिस को दी शिकायत, पति पर लगाया जान से मारने की साजिश रचने का आरोप  
2 min read
Dec 21, 2017
ghaziabad

नोएडा। अभी तक आपने नवदंपती या 50 से कम उम्र के दंपतियों के बीच झगड़े या पति पत्‍नी और वो के किस्‍से सुने होंगे लेकिन गाजियाबाद जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। बुधवार को एक 60 साल की महिला ने अपने 68 साल के पति के खिलाफ सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर कहा है क‍ि उसका पति दिलफेंक है। इस उम्रग में उसे बाहरवाली से प्‍याह हो गया है और इस कारण वह उसे परेशान कर रहा है।

जान से मारने की साजिश रचने का आरोप

मामला गाजियाबाद की मेरठ रोड स्थित एक कॉलोनी का है। वहां रहने वाली 60 साल की एक महिला अपने पति के दिलफेंक अंदाज से परेशान हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पति को 68 साल की उम्र में दूसरी महिला से प्यार हो गया, जिसके बाद वह उन पर अत्याचार करने लगा। बुजुर्ग पत्‍नी ने आरोप लगाया क‍ि अब उसका पति और दूसरी महिला उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इतना ही उसका पति उसे पीटता है।

संबंधों का विरोध करने पर करते हैं मारपीट

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला के दो बच्चे हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी भी हो चुकी है। आरोप है क‍ि उसका पति शराब पीने का आदी है, जिस कारण उसकी बहू भी घर छोड़कर चली गई है। महिला ने आराेप लगाया क‍ि उसके पति के करीब 55 साल की एक महिला के संबंध बन गए हैं। इतना ही नहीं दूसरी महिला भी कई बार उसके घर में ही रुकती है। उस महिला के भी बेटे हैं। जब वह इन संबंधों का विरोध करती है तो वे उसकी पिटाई करते हैं। आरोप है कि अब पति और उसकी महिला मित्र उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। सिहानी गेट एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि शिकायत मिल गई है। अब मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
21 Dec 2017 10:30 am