19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / बंद लिफ्ट में बेरोजगार युवक ने किया ऐसा काम, जब खुला गेट तो फटी रह गई आंखें

बंद लिफ्ट में बेरोजगार युवक ने किया ऐसा काम, जब खुला गेट तो फटी रह गई आंखें

4 दिसंबर को ही काम के लिए गांव से आया था नोएडा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Dec 2017, 8:15 PM IST

noida

नोएडा. घर से 16 दिन पहले ही काम की तलाश में नोएडा आए एक युवक ने सेक्टर-67 स्थित वेयरहाउस बिल्डिंग की लिफ्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह पहली मंजिल पर लिफ्ट में लटका मिला। सूचना पर पहुंची फेज तीन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने अब तक पुलिस से किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

काम की तलाश में नोएडा आया था युवक
मूलरूप से बदायूं के अटेना निवासी 21 वर्षीय राहुल सेक्टर-67, सी-20 के एक वेयरहाउस में हेल्पर का काम करता था। इस वेयरहाउस में बोरिंग का सामान रखा जाता है। वह चार दिसंबर को ही अपने फूफा के साथ नोएडा आया था। बताया जाता है कि इसके फूफा ने ही इस वेयरहाउस में काम दिलाया था।इस वेयरहाउस में बोरिंग का सामान रखा जाता है। वह चार दिसंबर को ही अपने फूफा के साथ नोएडा आया था। बताया जाता है कि इसके फूफा ने ही इस वेयरहाउस में काम दिलाया था।


वेयरहाउस में काम करना नहीं चाहता था युवक
कोतवाली फेज तीन के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल के फूफा ने उसे काम तो दिला दिया, लेकिन वह वेयरहाउस में काम करना नहीं चाहता था। उसका इसमें मन नहीं लगता था, जिससे वह परेशान रहता था। बताया जाता है कि वह घर जाना चाहता था, लेकिन घरवाले उसे नोएडा में रखना चाहते थे। इस कारण वह परेशान था। इसी तनाव के कारण वह बुधवार रात को राहुल ने लिफ्ट में जाकर आत्महत्या कर ली। उनके साथ ही सो रहे कर्मचारी जब सुबह उठे तो उन्होंने प्रथम तल पर लिफ्ट के अंदर लोहे की गाटर से रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस को मृतक के परिवार की ओर से कोर्इ शिकायत नहीं मिली है।