नोएडा

Special- उत्‍तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा नए साल का तोहफा, दिसंबर से पहले इन जिलों में शुरू हो जाएंगे एयरपोर्ट- देखें वीडियो

साल 2019 शुरू होने से पहले भाजपा सरकार पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ जिलों में एयरपोर्ट शुरू करने की तैयारी में है
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 2:53 PM IST
airport
Special- उत्‍तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा नए साल का तोहफा, दिसंबर से पहले इन जिलों में शुरू हो जाएंगे एयरपोर्ट- देखें वीडियो

नोएडा। साल 2019 शुरू होने से पहले भाजपा सरकार पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ जिलों में एयरपोर्ट शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है क‍ि दिसंबर से नए साल के तोहफ के तौर पर दोनों डोमेस्टिक एयरपोर्ट शुरू हो जाएंगे और वेस्‍ट यूपी समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को विमान पकड़ने के लिए दिल्‍ली या अन्‍य जगह नहीं जाना होगा। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

गाजियाबाद से विमान सेवा

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से दिसंबर से धरेलू विमान सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए वहां काम शुरू हो चुका है। हिंडन एयरफोर्स स्‍टेशन के पास एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जमीन पर कब्‍जा ले लिया है। अधिकारियों का भी मानना है क‍ि दिसंबर तक यहां से घरेलू उड़ान शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार, पहले यहां से गाजियाबाद से लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवा मिलेगी। इसके बाद आगरा, कानपुर, बनारस, मुंबई, हरियाणा, जयपुर और पटना समेत कुल 18 शहरों के लिए विमान उड़ेंगे।

मुरादाबाद

गाजियाबाद के अलावा मुरादाबाद से भी घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। मूंढापांडे हवाई पट्टी से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पेड़ों की कटाई-छटाई का काम शुरू करने को कहा गया है। शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट के अपर निदेशक एसके सिंह के साथ ही एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने मूंढापांडे हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। माना जा रहा है क‍ि यहां भी दिसंबर से पहले विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यहां से दिल्‍ली और मुरादाबाद के लिए उड़ान सेवा मिलेगी।

अलीगढ़

गाजियाबाद और मुरादाबाद के अलावा अलीगढ़ में भी डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी का विस्‍तार करने का काम चल रहा है। अभी तक यहां केवल माननीयों को लेकर आने वाले स्टेट प्लेन या फिर हेलीकाॅप्टर ही उतरते रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यहां से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू करने की योजना है। इसके अलावा आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, झांसी और सोनभद्र में भी एयरपोर्ट विकसित करने की योजना है।

जेवर एयरपोर्ट

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाले इंटरनेशल एयरपोर्ट का काम भी इसी साल अक्‍टूबर में शुरू करने की बात हो रही है। बताया जा रहा है क‍ि अक्‍टूबर में जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास हो सकता है। हालांकि, 2020 में यहां से उड़ान सेवा शुरू होने की उम्‍मीद है। एयरपोर्ट के लिए किसानों से 70 फीसदी से अधिक जमीन की सहमति मिल चुकी है।

Published on: