नोएडा। दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी हिंडन एयरबेस से उड़ान भरने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा था कि हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा 15 अगस्त तक शुरू हो जाएगी लेकिन इसमें एक सपा नेता से बात फाइनल न होने के कारण अड़ंगा लग गया है। इसके बाद अब यहां से डोमेस्टिक एयरपोर्ट शुरू होने की तारीख एक बार फिर अागे बढ़ सकती है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्ट यूपी को एयरपाेर्अ का तोहफा दे सकते हैं।