हिंडन एयरबेस से उड़ान शुरू होने से पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। प्रशासन का दावा है कि दिवाली से पहले यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर सहित आसपास के कई जिले के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।