आपको बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन बेहद संवेदनशील है। अभी हाल में ही एयरबेस को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक घटना तकरीबन रात 10 बजे की है। जब एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब चौकन्ने एयरफोर्स के जवानों ने उसे रोका तो वह नहीं रुका तो मजबूरन गोली चलानी पड़ी। इसके बाद घायल शख्स को एयर फोर्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसी के तमाम लोग युवक से पूछताछ करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। पुलिस के पास फिलहाल सिर्फ इतनी जानकारी है कि युवक का नाम सुजीत है और वह प्रतापगढ़ का रहने वाला है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है।