2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सपा नेता की जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

हिंडन एयरफोर्स से मई तक शुरू होनी थी घरेलू उड़ान सेवा, किसानों के साथ लीज रेट पर अटका है मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Jun 2018, 11:58 AM IST

Airport

इस सपा नेता की जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के अलावा दिल्ली-एनसीआर में एक और एयरपोर्ट की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है। इस दूसरे एयरपोर्ट के लिए भी जमीन लगभग चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन अभी अंतिम मोहर नहीं लगी है। हालांकि, मई के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन यह समय सीमा भी निकल गई। इसकी बड़ी वजह किसानों के सहमति न बनना बताई जा रही है। इस एयरपोर्ट की जद में एक सपा नेता की भी जमीन आ रही है।

यह भी पढ़ें: कैराना में हार के बाद इन मंत्रियों का छिन सकता है पद, मंत्रिमंडल में इनको मिल सकती है जगह

मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं राशि गर्ग

गाजियाबाद से मेयर पद का चुनाव लड़ चुकीं राशि गर्ग के पति व सपा नेता अभिषेक गर्ग व उनके परिजनों की जमीन भी इस एयरपोर्ट की रेंज में आ रही है। सिकंदरपुर में चिह्नित की गई भूमि में बड़ा हिस्सा इनका है। सपा नेता अभिषेक गर्ग का कहना है कि वे शहर के विकास के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके उन्हें उचित दाम मिलने चाहिए। उनका कहना है कि टर्मिनल तक सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। बाकी जमीन लीज पर लेने की बात हो रही है। उनकी मांग है कि प्रशासन जमीनों का सही दाम दे, जिससे किसानों को नुकसान न हो।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सीएम योगी के दो मंत्रियों के सामने ही महिलाओं ने भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मई तक उड़ान शुरू करने का था लक्ष्य

दरअसल, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मई के लास्ट तक घरेलू उड़ान शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए सिकंदरपुर गांव में करीब 42 हजार वर्ग मीटर जमीन भी तलाश ली गई। इसमें करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन किसानों से ली जानी थी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक सुझाव दिया। उसके अनुसार, किसानों से जमीन तीन साल तक लीज पर लेने का सुझाव दिया गया। अथॉरिटी के इस प्रस्ताव पर किसानों ने सालाना के हिसाब से 475 रुपये प्रति वर्ग मीटर लीज रेट मांगा। इसके बाद प्रशासन ने 200 रुपये प्रतिवर्ग मीटर सालाना देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इस पर किसानों से सहमति नहीं बनी है। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक, जैसे ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, किसानों से बात फाइनल कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर इस कांग्रेसी दिग्गज के बयान से भाजपा में मच गई खलबली

लीज रेट पर अटका मामला

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से घरेलु उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर एयरफोर्स की तरफ से केवल रनवे इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई। इसके बाद कई विमानन कंपनियों ने यहां से 18 रूटों पर विमान सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। इसके बाद हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से लगे सिकंदपुर गांव में जमीन चिह्नित की गई। लेकिन अब मामला लीज रेट पर अटक गया है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगा मामला: मुश्किल में बीजेपी नेता, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट